देहरादून। पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक के वड्डाखाल क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम के दौरान संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उनके निर्देश पर उपखण्ड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कहा कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट, इंसुलेटेड औजार जैसे सभी जरूरी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से फायर या शार्प ऑब्जेक्ट्स के उपयोग के दौरान इन उपायों का कड़ाई से पालन करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनके फील्ड कर्मचारियों तक पहुंचने की स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकना और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करना है।


No comments:
Post a Comment